फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के मंत्री ने शाही इमाम से मांगा सरकार के लिए समर्थन, बदले में बुखारी ने मारा ये ताना

Sun, 10 Jun 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
vijay meet jama masjid shahi imam
विज्ञापन
संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत बीजेपी के नेता देशभर में घूमघूम कर लोगों से मिल रहें हैं। बताया जा हा है कि इसी सिलसिले में शनिवार को केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम से मिलने पहुंच गए। विजय गोयल ने मोदी सरकार की उपलब्धियों की लिस्ट सौंपी और उनसे मोदी सरकार के लिए मुसलमानों का समर्थन मांगा।
विज्ञापन


 

Sampark for Samarthan
बताया जा रहा है कि दोनों बहुत गर्मजोशी के साथ आपस में मिले। हालांकि जैसे ही मीडिया ने शाही इमाम से इस मसले पर प्रतिक्रिया मांगी। उन्होंने बीजेपी सरकार फटकार लगानी शुरू कर दी। इमाम बुखारी ने कहा कि वे लोग हमारे यहां आए हैं ये तो ठीक है लेकिन जो देशभर में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें गालियां दी जा रही है, उन पर हमले किए जा रहे हैं, उनका क्या। 

 
विज्ञापन

Sampark for Samarthan
इमाम बुखारी ने कहा कि यदि उन्हें कुछ करना है तो इसे ठीक करें, हमारी ढेर सारी शिकायतें हैं, चुनाव में सिर्फ एक साल बचा है अगर वे कुछ करते हैं तो इसका स्वागत है। यह मुलाकात शनिवार को शाही इमाम मौलाना सैयद अहमद बुखारी से उनके निवास पर की  मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें