शिक्षा क्षेत्र:
बजट 6,600 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15,600 करोड़ रुपये किया गया।
20,000 से ज्यादा नए क्लासरूम
निजी स्कूलों से रिजल्ट रहा बेहतर, 2019 में 12वीं में निजी स्कूलों के 93 फीसदी की तुलना में सरकारी स्कूलों में 96.2 फीसदी रिजल्ट रहा।
निजी स्कूलों की फीस वृद्धि रोकी।
स्वास्थ्य क्षेत्र:
बढ़ा स्वास्थ्य बजट, पांच साल में 3,500 करोड़ से बढ़कर पहुंचा 7,500 करोड़।
13 फीसदी खर्च करने वाला दिल्ली एकमात्र राज्य।
400 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक खोले गए, अस्पतालों की हालत सुधरी।
डेंगू पीड़ितों की संख्या 2015 के 15,867 से घटकर 1,301 हुई ; मृतकों की संख्या 60 से घटकर शून्य।
बिजली क्षेत्र:
24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित
200 यूनिट तक बिजली मुफ्त होने से 31 लाख उपभोक्ताओं को बिल आ रहा शून्य
200 से 400 यूनिट तक बिजली का बिल आधा, 12 लाख उपभोक्ताओं को फायदा।
पेयजल:
93 फीसदी घरों में पहुंचा नल का पानी। पांच साल पहले आंकड़ा 58 फीसदी।
हर घर को प्रतिमाह 20 हजार लीटर मुफ्त पानी, 14 लाख परिवारों का पानी बिल हुआ शून्य।
1,554 कच्ची कॉलोनियों तक पहुंचा पीने का पानी।
बजट में बढ़ोत्तरी:
दिल्ली का बजट हुआ दोगुना, 31,000 करोड़ से बढ़कर हुआ 60,000 करोड़ रुपये।
दिल्ली मुनाफे का बजट देने वाला देश का अकेला राज्य।
न्यूनतम मजदूरी हर महीने 8,632 से बढ़ाकर की 14,842 रुपये।
----
महिला सुरक्षा और सम्मान:
अपराध मुक्त दिल्ली के लिए लगाए गए 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरे। 1.4 लाख का चल रहा प्रोजेक्ट।
महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री। 13,000 मार्शल की तैनाती
दो दिन बाद 2 लाख नए स्ट्रीट लाइट लगना होगा शुरू
कच्ची कॉलोनी
8,000 करोड़ की लागत से कच्ची कॉलोनियों में विकास कार्य।
1797 कच्ची कॉलोनियों में से 1,281 कॉलोनियों में सड़क निर्माण।
1,130 कच्ची कॉलोनियों में बिछाई गईं सीवर लाइनें।
सार्वजनिक परिवहन:
डीटीसी के बेड़े में 4,300 नई बसें हो रही शामिल
मेट्रो का रूट 173 किमी से बढ़कर हुआ 289 किमी।
कॉमन मोबिलिटी कार्ड से कैशलेस यात्रा आसान।
जनता की अपनी सरकार:
डोर स्टेप डिलीवरी योजना से घर-घर पहुंच रहीं सरकारी सेवाएं, 2.6 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा
35 हजार बुजुर्गों को करवाई मुफ्त तीर्थयात्रा।
फरिश्ते योजना के तहत समय से इलाज मिलने पर 3,000 से ज्यादा घायलों की बची जान
नए दौर की सरकार:
. वाई-फाई हॉटस्पॉट लगवाने का काम शुरू, 6 महीने में लगेंगे 11,000 हॉटस्पॉट।
. नीति आयोग के इनोवेशन इंडेक्स में छोटे राज्यों में पहले पायदान पर दिल्ली।
26 दिसंबर से 7 जनवरी तक चलेगा अभियान
दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के 35 लाख परिवारों तक दिल्ली सरकार की रिपोर्ट पहुंचाने के लिए 26 दिसंबर से सात जनवरी के बीच अभियान चलेगा। इस बीच पार्टी के विधायक व पदाधिकारी डोर-टू-डोर जाकर लोगों को रिपोर्ट कार्ड देंगे। वहीं, 26 दिसंबर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली शुरू हो रही है। सात दिनों में केजरीवाल सात रैली करेंगे। पहली रैली नई दिल्ली में होगी। इसके बाद 27 दिसंबर को चांदनी चौक, 30 दिसंबर को उत्तर पूर्वी, तीन जनवरी का पूर्वी दिल्ली, 4 जनवरी का पश्चिमी दिल्ली, पांच जनवरी को उत्तर पश्चिमी दिल्ली व 7 जनवरी को दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रैलियां होंगी। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में 10 मोहल्ला सभाएं बुलाई गई हैं। पूरी दिल्ली की 700 मोहल्ला सभाओं में रिपोर्ट कार्ड सौंपा जाएगा।