फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी को मिली रफ्तार: 'विकसित दिल्ली' के लिए केंद्र ने दिए 821.26 करोड़, सीएम रेखा ने पीएम का जताया आभार

Wed, 30 Jul 2025 06:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के विकास के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 821.26 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि को मंजूरी दी है। इसकी जानकारी खुद एक्स पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने विशेष सहायता राशि को मंजूरी दी है। यह फैसला 'विकसित भारत' के संकल्प को 'विकसित दिल्ली' में बदलने की दिशा में लिया गया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि दिल्ली के विकास के लिए केंद्र सरकार ने 821.26 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि को मंजूरी दी है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। 



आगे लिखा कि इस राशि से स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, जल, आवास, ऊर्जा और एमआरटीएस चरण-IV से संबंधित 33 परियोजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी। यह निर्णय 'विकसित भारत' के संकल्प को 'विकसित दिल्ली' में बदलने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है। दिल्ली सरकार इन परियोजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें