- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में हुआ पदभार ग्रहण
नई दिल्ली। साउथ एशिया चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के केंद्रीय कार्यालय में भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भाजपा प्रणीत के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक को साउथ एशिया चैंबर्स ऑफ कॉमर्स का निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) के मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष शुक्ल ने की। भारत सरकार के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सर्वेश पाठक कार्यकर्ताओं एवं व्यापारिक वर्ग दोनों के मध्य अत्यंत लोकप्रिय हैं। उनके नेतृत्व में साउथ एशिया चैंबर्स ऑफ कॉमर्स निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस दौरान पाठक ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य संगठन के माध्यम से विदेशी आयात-निर्यात को प्रोत्साहित करना और युवा उद्यमिता को बढ़ावा देना है। संवाद