फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की मंशा पर केंद्र ने फेरा पानी, नहीं बढ़ेगी विधायकों की 400 फीसदी सेलरी

Fri, 17 Feb 2017 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
modi kejriwal
विज्ञापन
दिल्ली की केजरीवाल सरकार और मोदी सरकार के बीच तनाव बढ़ने के आसार फिर नजर आने लगे हैं। इस बार इस तनातनी की वजह दिल्ली के विधायकों की सैलरी हो सकती है।
विज्ञापन


दरअसल केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के विधायकों की सैलरी 400 फीसदी बढ़ाने की मांग की थी। केंद्र सरकार ने इस बिल को ये बात कहते हुए वापस किया है कि दिल्ली सरकार कानूनी प्रक्रिया के अनुसार इस बिल को फिर से सही फॉर्मेट में भेजे।

बता दें कि अगस्त 2016 में इस बिल के संदर्भ में केंद्र ने दिल्ली सरकार से इस बिल के व्यावहारिक पक्ष के बारे में भी जानना चाहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

88 हजार से बढ़ाकर 2 लाख 10 हजार रुपए करने का प्रस्ताव रखा था

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : file photo
सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय का तो यहां तक कहना है कि दिल्ली सरकार उन कारणों को बताए जिससे यह माना जा सके कि दिल्ली में विधायकों के खर्च में 400 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।

सूत्रों के अनुसार मंत्रालय ने लिखा है, 'यह बिल सही फॉर्मेट के साथ नहीं भेजा गया है और इसे तभी आगे बढ़ाया जा सकता है, जब यह सही तरीके के साथ भेजा जाए।'

मालूम हो कि 2015 में दिल्ली विधानसभा ने विधायकों की सैलरी में संशोधन संबंधी यह बिल पास किया था। इसमें विधायकों की सैलरी 88 हजार से बढ़ाकर 2 लाख 10 हजार रुपए करने का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें