फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जिले में सी-मार्ट खोलने की तैयारी में केंद्र सरकार : शिवराज सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुंदर नर्सरी में सरस शक्ति फूड फेस्टिवल 2026 का औपचारिक उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों के स्टॉलों का दौरा किया और उनके बनाए पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी चखा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर जिले में सी-मार्ट खोलने की तैयारी कर रही है। इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं यानी लखपति दीदियों के उत्पादों को स्थायी बाजार मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी।
विज्ञापन


8 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में देशभर की 500 से अधिक महिला उद्यमी हिस्सा ले रही हैं। यहां 90 से अधिक फूड स्टॉल लगाए गए हैं, जिन पर 25 राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है। बिहार के लिट्टी-चोखा, पंजाब के मक्के की रोटी और सरसों का साग सहित कई क्षेत्रीय पकवान आकर्षण का केंद्र हैं। महोत्सव में लोक संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें