फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नेचर ब्रिजः संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस को राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

Sun, 11 Nov 2018 09:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सिग्नेचर ब्रिज विवाद मामले में आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने एक बयान जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली पुलिस को राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल कर रही है।  

विज्ञापन


साथ ही मोदी सरकार ने आम आदमी पार्टी को तानाशाही रवैये से कुचलना चाह रही है। इससे अधिक शर्मनाक क्या हो सकता है कि दिल्ली पुलिस के जिस अधिकारी पर सार्वजनिक रूप से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने हमला किया । वर्दीधारी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अपराध किया गया, उसे ट्रेनिंग पर भेज दिया गया। सिग्नेचर ब्रिज मामले में तीन एफआईआर दर्ज कराई है, लेकिन एफआईआर नंबर नहीं बताया जा रहा है।  केंद्र सरकार से संजय सिंह ने पूछा है कि ई-मेल के माध्यम से दिल्ली पुलिस को कितनी शिकायतें भेजी गई हैं, अभी तक प्रारंभिक पूछताछ की औपचारिकताओं के बगैर ई-मेल की शिकायत पर जांच क्यों छोड़ दी जाती है।  

‘अंग्रेजों के नाम से बने संस्थान का नाम क्यों नहीं बदल रहे’ 
संजय सिंह ने नाम बदलने की राजनीति पर भी भाजपा को आड़े हाथ लिया। ट्वीट कर उन्होंने कहा है कि अंग्रेजों के नाम पर बने किसी संस्थान का नाम बदलने की पहल भाजपा और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने क्यों नहीं की। आरएसएस का अंग्रेजों के साथ क्या रिश्ते था। क्या आरएसएस क्रांतिकारी की मुखबरी करने और अंग्रेजों का साथ देने का आरोप सही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें