फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली छह को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली प्रीमियर लीग का रंगारंग आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) का शुक्रवार को भव्य आगाज हुआ। मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली छह को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पुरानी दिल्ली छह ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 202 रन बनाए। कप्तान अनुज रावत ने 59 गेंदों पर नाबाद 105 रन (11 चौके, 5 छक्के) की शानदार पारी खेली, जबकि देव लाकड़ा ने 37 गेंदों पर 53 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 132 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने तेज शुरुआत की। कप्तान यश धुल ने 45 गेंदों पर 72 रन बनाए। वंश बेदी (13 गेंद, 28 रन) और केशव डबास ने अंतिम ओवरों में दबाव संभाला। डबास ने पेनल्टीमेट ओवर की आखिरी दो गेंदों पर लगातार चौके लगाए, जबकि जसवीर सेहरावत ने आखिरी ओवर में विजयी रन बनाकर टीम को चार विकेट से यादगार जीत दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें