फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में अरुण जेटली स्टेडियम में दर्शकों को हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला, जहां सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने जोंटी सिद्धू की विस्फोटक पारी के दम पर नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को चार विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन




पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। यश भाटिया ने 51 गेंदों पर नाबाद 90 रन, कप्तान सार्थक रंजन ने 39 गेंदों में 64 रन और भारत सिंधवानी ने 22 गेंदों में नाबाद 43 रन की तेज पारी खेली। सेंट्रल दिल्ली किंग्स की ओर से तेजस बारोका ने सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया।



210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स की शुरुआत लड़खड़ाई और टीम 86 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद जोंटी सिद्धू और आदित्य भंडारी ने पांचवें विकेट के लिए 82 रन जोड़कर मैच का रुख बदल दिया। भंडारी ने 24 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि जोंटी सिद्धू ने 38 गेंदों पर 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 18.5 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें