फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- जून और यश धुल की तूफानी पारियों से 63 गेंद शेष रहते जीत, पावरप्ले में ठोके 112 रन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल)-2026 के मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। नॉर्थ दिल्ली के 150 रन के लक्ष्य को किंग्स ने महज 9.3 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। सेंट्रल दिल्ली ने 63 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी सेंट्रल दिल्ली ने नॉर्थ दिल्ली को 20 ओवर में नौ विकेट पर 150 रन तक सीमित रखा। तेजस बड़ोका ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट चटकाए। गवनीश खुराना, आत्रेय त्रिपाठी और अभिषेक कुमार यादव ने भी दो-दो विकेट लेकर नॉर्थ दिल्ली के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।
विज्ञापन

जून और यश ने मचाई तबाही
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली ने पहली गेंद से ही आक्रामक तेवर दिखाए। सलामी बल्लेबाज सिद्धार्थ जून और कप्तान यश धुल ने महज 45 गेंदों में 140 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी कर मुकाबला एकतरफा कर दिया। किंग्स ने पावरप्ले में ही 112 रन जोड़ दिए।
विज्ञापन

जून ने 24 गेंदों में 76 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें छह चौके और आठ छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 316.67 रहा। कप्तान यश धुल ने भी 24 गेंदों में 69 रन बनाए। उन्होंने नौ चौके और चार छक्के लगाए। दोनों लगातार दो ओवर में आउट हुए, लेकिन तब तक जीत लगभग तय हो चुकी थी। इसके बाद युगल सैनी और केशव डबास ने औपचारिकता पूरी की। सेंट्रल दिल्ली ने 9.3 ओवर में दो विकेट पर 151 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें