आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर चार विकेट से जीत के बाद शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जीत के बाद लोगों ने जमकर जश्न मनाया।
आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मंगलवार को भारत की ऑस्ट्रेलिया पर चार विकेट से जीत के बाद शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जीत के बाद लोगों ने जमकर जश्न मनाया। सेक्टर से सोसाइटी में मैच देखने के लिए विशेष तैयारी की गई थी। सेक्टर अल्फा दो में छात्रों के साथ अन्य लोगों ने मैच की आखिरी गेंद तक इंडिया के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
भारतीय टीम का अब तक चैंपियन ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन रहा है। तीनों लीग मैचों में जीत के बाद सेमीफइनल में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद जिले के दर्शकों को तीसरी बार भी ट्रॉफी को जीतने की उम्मीद जग गई है। भारत ने पहले 2002 और 2013 में इस ट्रॉफी को जीता था, जबकि 2000 और 2017 में वह उपविजेता भी रहा है। शहरवासियो का कहना है की पहले के शानदार प्रदर्शन और मौजूदा टीम के फार्म को देखते हुए इस बार भी चैंपियन ट्रॉफी में फाइनल में भारत की जीत होंगी।
सेमीफाइनल को देखने के लिए शहरवासियों ने खास तैयारी की हुई है। किसी ने कार्यालय से छुट्टी ली है तो कोई दोस्तों के साथ मैच देखा। लोगों का कहना है कि भारत ने सेमीफइनल मैच में जीत दर्ज कर वर्ष 2023 के वर्ल्ड कप के फाइनल की हार का बदला लिया है।