फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दीपांशु की जीत पर पैतृक गांव पीरागढ़ी में मना जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन की जीत के बाद रविवार को उनके पैतृक गांव पीरागढ़ी में जश्न का माहौल रहा। परिवार और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों पर नाचकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। शौकीन ने 30,615 वोट हासिल कर एबीवीपी के ईशु मौर्य को 13,705 वोटों से हराया। वह डूसू के चार केंद्रीय पदों में जीत दर्ज करने वाले इकलौते निर्दलीय उम्मीदवार रहे।

परिजनों ने बताया कि छात्रों ने दीपांशु को चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया था। उन्हें उम्मीद थी कि वह छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। जीत के बाद शौकीन ने कहा कि उनका ध्यान छात्रावासों की कमी, सुरक्षा, प्लेसमेंट, इंटर्नशिप, खेल सुविधाओं और परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं पर रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सत्य निकेतन इमारत हादसे से प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी या एनएसयूआई में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह छात्रों के मुद्दों पर काम करने वालों के साथ खड़े होंगे। गौरतलब है कि शौकीन पहले एनएसयूआई से टिकट मांग चुके थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने सत्य निकेतन हादसे के पीड़ित छात्रों के लिए न्याय की मांग करते हुए नंगे पैर प्रचार भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें