फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रो. जीपी तलवार की 100वीं जयंती पर एम्स में समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। देश के जाने-माने वैज्ञानिक और एम्स के संस्थापक फैकल्टी सदस्यों में शामिल प्रो. जीपी तलवार की 100वीं जयंती पर एम्स में विशेष समारोह आयोजित किया गया। इसमें देश-विदेश के वैज्ञानिक, शोधकर्ता, उनके पूर्व छात्र और संस्थान से जुड़े लोग शामिल हुए। इस मौके पर प्रो. तलवार के वैज्ञानिक योगदान पर आधारित एक विशेष कॉफी टेबल बुक भी जारी की गई।
विज्ञापन

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. एम श्रीनिवास ने कहा कि पिछले छह दशकों में प्रो. तलवार के शोध कार्यों ने भारत में स्वास्थ्य और चिकित्सा अनुसंधान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कुष्ठ रोग के खिलाफ वैक्सीन विकसित करने पर भूमिका निभाई। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी की स्थापना से भी जुड़े रहे। समारोह में वक्ताओं ने उनके योगदान को देखते हुए भारत रत्न देने की मांग उठाई। कार्यक्रम का आयोजन उनके पूर्व छात्रों और वैश्विक एलुमनाई नेटवर्क के सहयोग से किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें