वाराणसी और वडोदरा में नरेंद्र मोदी की जीत पर शुक्रवार को दिल्ली की गुजराती कॉलोनी में जमकर जश्न मनाया गया। यहां रहने वाले गुजरातियों ने जमकर आतिशबाजी की और विक्ट्री साइन बनाकर डांडिया खेला।
गुजरातियों का कहना था कि यह भारतीय लोकतंत्र की जीत का ही जश्न नहीं, बल्कि एक आम आदमी के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने और गुजरात मॉडल के अब दुनिया में धूम मचाने को लेकर खुशी है।
मोदी की जीत से गदगद गुजराती व्यापारियों ने ग्राहकों को 10 से 15 फीसदी की छूट भी दी। शुक्रवार को मतगणना के नतीजे जारी होते ही राजधानी के विभिन्न इलाकों में जश्न शुरू हो गया।