फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बिल्डिंग की छत गिरी, पांच दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मंडावली इलाके में शनिवार दोपहर में एक घर के छत का एक हिस्सा गिर जाने से वहां मौजूद पांच लोग दब गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जब घर की छत गिरी तब घर में एक महिला और चार बच्चे मौजूद थे। ये पांचों ही लोग मलबे के नीचे दब कर घायल हो गए। इन सभी को स्थानीय लोगों ने मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है कि आखिर छत के उस हिस्से के गिरने की वजह क्या है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्रलोक में हुआ था बड़ा हादसा

दिल्ली में इमारत गिरने का एक और बड़ा हादसा बीते 28 जून को हुआ था जब इंद्रलोक इलाके के तुलसीनगर में एक तीन मंजिला मकान गिर गया था।

मकान गिरने से दस लोगों की मौत हो गई थी जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस तरह की छोटी-मोटी घटनाएं राजधानी में अक्सर होती रहती हैं जिसमें कई लोग घायल हो जाते हैं पर पुलिस इनके खिलाफ कोई कड़ा कदम नहीं उठा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें