फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 कब हैं?: 16 अप्रैल की संभावित तारीख को लेकर सस्पेंस खत्म, दिल्ली सीईओ ने दिया जवाब

Tue, 23 Jan 2024 06:19 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगामी 16 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने की संभावना से दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने मंगलवार को इनकार कर दिया है। दिल्ली सीईओ कार्यालय की ओर से एक्स पर लिखा गया, दिल्ली चुनाव आयोग की तरफ से जारी एक सर्कुलर के संदर्भ में मीडिया से सवाल किए जा रहे हैं कि क्या 16 अप्रैल, 2024 लोकसभा चुनाव की संभावित तारीख है। 

विज्ञापन


एक्स पोस्ट में आगे लिखा गया कि यह स्पष्ट किया जाता है कि इस तारीख का जिक्र केवल अधिकारियों के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की चुनाव योजना के अनुसार गतिविधियों की योजना बनाने के संदर्भ के लिए किया गया था। ऐसे में 16 अप्रैल से चुनाव कराए जाने की अटकलों पर विराम लग गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें