फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी भी हो रहा अपराधियों को पकड़ने में फेल!

Tue, 24 Nov 2015 04:48 PM IST
राहुल श्याम/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। राजधानी से सटे फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद की जा रही है लेकिन अपराधों पर अंकुश लगा पाना पुलिस के लिए भी मुसीबत बना हुआ है। न शहर के बैंक सुरक्षित हैं और न ही एटीएम।
विज्ञापन


शहर के बैंकों में लगी तीसरी आंख से अपराधी आसानी से बच निकलते हैं। बैंकों ने एटीएम पर सीसीटीवी कैमरे तो लगवाए हुए हैं लेकिन महज खानापूर्ति के लिए।

वारदात होने के बाद पुलिस को इनसे कोई मदद नहीं मिलती। एटीएम के ताले तोड़ने व उखाड़ ले जाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

रात में काम नहीं करती तीसरी आंख
पुलिस सूत्रों की मानें तो कई बैंकों के एटीएम के बाहर खानापूर्ति के लिए कैमरे लगे हुए हैं। इनसे पुलिस को कोई सहायत नहीं मिलती। इन कैमरों की गुणवत्ता बेहतर नहीं है। रिकॉर्डिंग देखने पर स्पष्ट फुटेज नहीं मिल पाती है।

अधिकतर बैंकों के एटीएम पर नाइट विजन कैमरों का न लगा होना भी पुलिस के लिए सिरदर्द बन जाता है। जब अपराधी इन एटीएम को निशाना बनाते हैं तो जांच के दौरान फुटेज देखने पर पुलिस के हाथ खाली ही रहते हैं।
विज्ञापन


पुलिस अपराधियों की पहचान नहीं कर पाती। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया था। दीपावली से पहले नीलम-बीके चौक स्थित एक बैंक के एटीएम का शटर तोड़ने का प्रयास किया गया, अपराधी अपनी साजिश में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने अगले दिन जांच की तो सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में कुछ भी स्पष्ट नहीं दिखा।

पुलिस ने किया बैंक से संपर्क :
एनआईटी थाना एसएचओ नरेश कुमार की मानें तो एनआईटी की घटना के बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों के आदेश पर बैंक प्रबंधकों से संपर्क शुरू किया है। जिन बैंकों में घटिया क्वालिटी के कैमरे लगे हैं उनकी जांच की जा रही है।

बैंक प्रबंधकों से इनमें सुधार के लिए कहा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक पूरे शहर में विभिन्न स्थानों पर 200 से 250 के बीच एटीएम मौजूद हैं। कुछ तो दूर दराज व सुनसान इलाकों में हैं।

बैंकों से कहा गया है कि वे एटीएम व बैंकों के बाहर उच्चस्तरीय सीसीटीवी कैमरे लगाएं, जिनमें नाईट विजन भी हो। साथ ही जिन कंपनी की तरफ से कैमरे लगाए जाते हैं, उनपर भी नजर रखें। इससे शहर में एटीएम संबंधित वारदातों पर अंकुश लगाने में पुलिस को सहायता मिलेगी और अपराधी आसानी से काबू आ सकेंगे। -सुभाष यादव, पुलिस कमिश्नर-फरीदाबाद
विज्ञापन


वारदातों पर एक नजर:-
-8 नवंबर 2015: रात के समय नीलम-बीके रोड पर एक बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास।
- 28 जुलाई 2015: रात के समय सेक्टर-19 स्थित एक एटीएम में बदमाश घुसे थे बदमाश।
-27 मार्च 2015: रात के समय सेक्टर-11 का एटीएम तोड़ कर नगदी चोरी।
-23 दिसंबर 2014: रात को सारन क्षेत्र में एटीएम तोड़ कर 1.61 लाख रुपये की चोरी।
-23 दिसंबर 2014: रात के समय एसजीएम नगर में एटीएम तोड़कर 7.97 लाख रुपये चोरी।
-19 जुलाई 2014: रात को सूरजकुंड में एटीएम उखाड़ कर 5.13 लाख रुपये की चोरी।
-21 अप्रैल 2014: रात के समय ओल्ड फरीदाबाद में एटीएम तोड़ने का प्रयास।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें