फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी

Fri, 17 Oct 2014 05:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली निगम ने स्कूलों में लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है। शुरुआत में 65 स्कूलों में कैमरे लगेंगे। इस संबंध में टेंडर के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। अधिकारियों ने स्थायी समिति के समक्ष योजना भी प्रस्तुत कर दी है। अब समिति की हरी झंडी मिलनी बाकी है।
विज्ञापन


पूर्वी निगम के 390 स्कूल हैं जिनमें से लड़कियों के 160 स्कूल हैं जबकि 70 स्कूलों में लड़कों के साथ लड़कियां भी पढ़ती हैं। योजना के अनुसार, 65 स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने में साढ़े पांच करोड़ रुपये लागत आएगी। एक स्कूल में चार कैमरे लगेंगे।

निगम का मानना है कि कैमरे लगने से स्कूलों में लड़कियों के लिए हर समय सुरक्षित वातावरण बनेगा। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि समिति की अगली बैठक में कैमरे लगाने की योजना को पास हो जाएगी। निगम ने पहले चरण में शाहदरा दक्षिण जोन के 23 और शाहदरा उत्तरी जोन के 42 स्कूलों को कैमरे लगाने के लिए चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें