फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी से खुलासा: बैंक से ही पीछे लग गए थे डकैत

Tue, 10 Nov 2015 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में फेस-3 थाना अंतर्गत सेक्टर-63 पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई 29 लाख की डकैती के मामले में पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सके हैं।
विज्ञापन


हालांकि बैंक के बाहर और कंपनी के बाहर जहां लूट हुई. वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला है कि जिस वैगन आर कार से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है, वह बैंक से ही कंपनी के वैन का पीछा कर रहे थे।

वहीं, इस घटना के बाद से अन्य कंपनी संचालकों व अन्य लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सेक्टर-63 स्थित सी-116 में यूनाइटेड एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में कर्मचारियों को सैलरी बांटने के लिए 29 लाख रुपए अकाउटेंट हरी नारायण कंपनी के वैन से बैंक से कंपनी आ रहे थे।
विज्ञापन


सेक्टर-63 पुलिस चौकी के ठीक सामने हथियारबंद बदमाशों ने सड़क पर ही डाका डाल दिया। बदमाशों ने वैन को रुकवा कर लोहे के पाना से शीशा तोड़ा और 29 लाख रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए।

फेस-3 पुलिस और पुलिस महकमे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हमेशा की तरह घटना का जल्द अनावरण करने और बदमाशों को दबोचने का दावा कर चले गए। वहीं, 24 घंटे बाद पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सके हैं।

मगर सीसीटीवी फुटेज व अन्य जांचों के आधार पर पुलिस दावा कर रही है कि बदमाशों ने बैंक से ही वैन का पीछा किया । साथ ही कैश निकाले जाने की सूचना बदमाशों को पुख्ता थी। शनिवार को भी कंपनी ने 13 लाख रुपए बैंक से निकाले थे।

कैश बैंक में न होने की वजह से बची हुई रकम 29 लाख को सोमवार को निकाला गया। पुलिस को अंदेशा है कि डकैती की साजिश कंपनी के ही कर्मचारी या पूर्व कर्मचारी ने रची है।

वहीं, डीडीए के रिटायर्ड अधिकारी टीबी जैन और उनकी पत्नी को घर में हथियारों के बल पर बंधक बना कर लूट करने वाले बदमाशों का कुछ भी पता नहीं चला। यह घटना डी-166 सेक्टर-150 की है।
विज्ञापन


किराए पर घर लेने के बहाने बदमाश घर में घुसे थे और उन्होंने लूट की घटना को अंजाम दे दिया। एसएसपी किरण एस का कहना है कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। घटनाओं का अनावरण करने का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें