फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV से पकड़ाया गैंगस्टर, पत्नी भी देती थी साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी की मदद से सेक्टर-49 पुलिस ने कुख्यात लुटेरे मोनू बाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया है। मोनू अपने साथी चोखे के साथ डेढ़ दर्जन से ज्यादा लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


हाल ही में इन दोनों ने सेक्टर-47 में कोस्ट गार्ड के डीआईजी से लूटपाट की थी। पुलिस ने मोनू की पत्नी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि घटनाओं को अंजाम देने व मादक पदार्थ सप्लाई करने में उसकी पत्नी सुमन का भी हाथ है।

एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि सोरखा निवासी मोनू बाल्मीकि, बुलंदशहर निवासी चोखे व कैलाश और मोनू की पत्नी सुमन की तलाश में सेक्टर-49 पुलिस लगी थी। कुछ दिन पहले सेक्टर-47 के पास मोनू और चोखे ने कोस्ट गार्ड के डीआईजी नरसिंहा से लूटपाट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना एक दुकान पर लगे कैमरे में कैद हो गई

घटना वहां पर एक दुकान पर लगे कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने मोनू और उसकी पत्नी सुमन को सेक्टर-47 के पास से गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से 14,500 रुपये, लूटी हुई आधा दर्जन सोने की चेन, बाइक, तीन तमंचे और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया। इनके साथियों की तलाश की जा रही है।

एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में मोनू नारंगी शर्ट में दिख रहा है। उस शर्ट को भी बरामद कर लिया गया है। शहरवासियों से अपील है कि वे घरों और शॉप पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें