राजधानी दिल्ली में 30 जून का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो दक्षिण दिल्ली के एक मोबाइल स्टोर का है। जहां एक शख्स ने नाबालिग लड़की द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर उसे बुरी तरह से पीट रहा है।
द क्विंट के मुताबिक आरोपी को यौन अपराध (पीओसीएसओ) अधिनियम और आईपीसी के कुछ अन्य धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में लिया गया है।
बताया जा रहा है कि अभियुक्त ने लड़की से कई बार शादी की बात की लेकिन लड़की बार-बार उसके प्रस्ताव को खारिज कर देती थी। 30 जून को भी उसने उससे शादी की बात कही, इस बार भी लड़की का जवाब नहीं बदला।
शादी से इनकार की बात सुनकर आरोपी ने लड़की को पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाकर वहां से भाग गई। पुलिस आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।