फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरे की अंगूठी चुराने वाला बुजुर्ग निकला करोड़पति, सीसीटीवी में कैद हुई थी चोरी 

Sat, 12 May 2018 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जगत फार्म बाजार स्थित आभूषणों की दुकान से हीरे की अंगूठी चोरी होने के मामले में पुलिस ने दिल्ली निवासी एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी करोड़पति है और पूर्व में वह बिल्डर था। वर्तमान में उसकी दिल्ली के पॉश इलाके में कोठी है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की अंगूठी बरामद कर ली है। कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित जगत फार्म बाजार में दीपक मंडल की स्वर्णश्री नाम से आभूषणों की दुकान है।
विज्ञापन


दीपक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अप्रैल को स्कूटी सवार एक बुजुर्ग चांदी की पायल देखने आया था। वह हीरे की अंगूठी भी देखने लगा। इसी दौरान बुजुर्ग ने अंगूठी चोरी कर ली। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

 
विज्ञापन

आरोपी के जाने के बाद दुकानदार को अंगूठी नहीं दिखी, तब सीसीटीवी फुटेज से उन्हें चोरी की जानकारी हुई। आरोपी अंगूठी को जेब में डालता हुआ नजर आ रहा था। पुलिस ने सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निर्माण विहार (दिल्ली) निवासी गोपाल बंसल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। हालांकि सूत्रों का कहना है कि मीडिया में मामला आने के बाद गाजियाबाद निवासी किसी व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस से संपर्क साधकर आरोपी के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें