फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी: जय वीरू की तरह है इस बाप बेटे की जोड़ी, 2 मिनट में ऐसे उड़ा लेते हैं बाइक

Fri, 13 Jul 2018 09:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
bike thief
विज्ञापन

चोरी के एक मामले में अदालत से पेशी के बाद वापस लौट रहे पिता पुत्र ने ओल्ड फरीदाबाद के ठाकुरवाड़ा से मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर बृहस्पतिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिता-पुत्र की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल समेत अन्य दो मोटर साइकिलें बरामद की हैं।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी संदीप चहल ने बताया कि अगवानपुर निवासी मुकेश तलवार और उसके बेटे शिवम पर चोरी के कई मामले दर्ज हैं। गत 6 जुलाई को चोरी के एक मामले में शिवम की अदालत में पेशी थी। दोनों पिता-पुत्र तारीख पर सेक्टर-12 अदालत में आए थे। 

यहां से लौटते समय दोनों खेड़ीपुल से अंदर ओल्ड फरीदाबाद थाना अंतर्गत ठाकुरवाड़ा में चले गए। इस दौरान शिवम ने एक गली में खड़ी मोटरसाइकिल का ताला तोड़ कर उसे चुरा लिया। शिवम मोटरसाइकिल पर सवार हो गया और उसके पिता मुकेश ने मोटरसाइकिल में पैर लगाकर उसे धक्का लगाया। दोनों मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


इस दौरान गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात कैद हो गई। पुलिस ने उसकी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की। आरोपियों की अपनी मोटरसाइकिल का नंबर भी धुंधला सा दिखाई दे रहा था। पुलिस ने आरटीए से उसका पता निकलवाया तो मोटरसाइकिल देवली, दिल्ली के पते पर पंजीकृत थी।

पुलिस ने वहां पूछताछ की तो पता चला कि मोटरसाइकिल पिछले काफी समय से उनका एक रिश्तेदार अगवानपुर निवासी मुकेश ले जा रहा है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, मगर वह नहीं मिला। इस पर पुलिस ने वहां सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अगवानपुर से मुकेश और शिवम को धर दबोचा। पुलिस ने उनसे चोरी की और वारदात में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें