फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी ने खोल दीं दिल्ली पुलिस की आंखें!

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले देश के सबसे सुरक्षित इलाके से लापता हुई जाह्नवी तो इस रविवार को मिल गई है, लेकिन इस घटना ने देश के सबसे सुरक्षित इलाके की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


इस घटना के बाद दिल्ली में इंडिया गेट के आस पास की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अंतर्गत नई दिल्ली जोन के पर्यटन स्थल,बाजार और इंडिया गेट को सर्विलांस को बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

बता दें कि 28 सितंबर को अपने मां बाप के साथ घूमने आई तीन साल की जाह्नवी लापता हो गई थी।
विज्ञापन

ये है प्लान

इंडिया गेट के आस पास करीब 190 कैमरे लगाए जाएंगे। अब तक यहां सिर्फ 40 कैमरे लगे हैं, जो कुल मिलाकर 230 कैमरे हो जाएंगे।

इस नए प्लान के अंतर्गत जो पूरी तरह से इंडिया गेट को सुरक्षा प्रदान करेगा। इन कैमरे को आस पास के प‌ुलिस चौकी, थाने और जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा।

पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार एक जनवरी से लेकर 30 सितंबर तक 5,841 नाबालिग लापता हुए हैं। जिसमें से 2,637 लड़के और 3,204 लड़कियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें