गुड़गांव में पेट्रोल पंप, आभूषण की दुकानों और टोल प्लाजा पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
इसके संचालकों को अगले दस दिनों के भीतर कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
इस निर्देश पर अमल करने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। उनको आला दर्जे के सीसीटीवी कै मरे लगाने की हिदायत दी गई है।
निर्देश में कहा गया है कि कैमरे ऐसे हों कि अपराधियों को पकड़वाने में मदद कर सकें। आदेश जारी होने के 10 दिन के भीतर लगाना अनिवार्य है। इसके बाद इस बारे में छानबीन कराई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पेट्रोल पंपों, आभूषण जैसे बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों, टोल प्लाजा, बैंकों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने की शिकायतें मिलती रही हैं।
हाल ही में सदर बाजार के एक आभूषण दुकान में जेवरात पर हाथ साफ करने वाली महिलाएं कैमरे में कैद होने के बावजूद आज तक पकड़ में नहीं आ सकी हैं। इसी तरह गुड़गांव एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर खूनखराबा करने वाले कैमरे की कमी से बच गए।