पिछले सप्ताह बल्लभगढ़ के डीएवी स्कूल में आयोजित सीबीएसई के रीजनल साइंस एक्जीबिशन का परिणाम शुक्रवार को आ गया।
सेक्टर चार स्थित सीसीए स्कूल के बच्चों का ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर बनाया गया मॉडल राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी के लिए चयनित हो गया।
स्कूल प्राचार्य ने बताया कि साइंस एक्जीबिशन में पेश किए गए मॉडल रसायन, भौतिकी और जीव विज्ञान से संबंधित थे। स्कूल की तरफ से बलजीत सिंह, कार्तिक यादव, यवनीत सेठी और पार्थ शर्मा ने दो मॉडल प्रस्तुत किए।
इस बीच गांव साढ़राणा स्थित स्कूल के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बच्चों ने वन महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चों से पौधे लगवाने के अलावा उन्हें इसका महत्व भी समझाया गया।