फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ने यूट्यूब पर फर्जी प्रश्न पत्रों से किया आगाह

Thu, 21 Mar 2019 04:35 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीएसई
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अभिभावकों व छात्रों को एक बार फिर फर्जी प्रश्न पत्रों से आगाह किया है। बोर्ड ने यूट्यूब पर प्रसारित हो रहे फर्जी प्रश्न पत्रों के लिंक जारी किए हैं। इन लिंक पर 10वीं व 12वीं के मूल प्रश्न पत्र होने का दावा किया जा रहा है। बोर्ड ने अभिभावकों व छात्रों से अपील की है कि वह ऐसे फर्जी प्रश्न पत्रों पर अपनी प्रतिक्रिया ना दें, ना ही इन्हें आगे प्रसारित करने का काम करें। 

विज्ञापन


इससे पहले 6 मार्च व 8 मार्च को इस तरह के लिंक पर फर्जी प्रश्न पत्र की जानकारी मिलने पर बोर्ड ने मधु विहार थाने में मामला दर्ज कराया था। अब एक बार फिर बोर्ड को यूट्यूब पर फर्जी प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी मिली है। बोर्ड का कहना है कि यह सभी प्रश्न पत्र फर्जी हैं और इन्हें गलत तरीके से अपलोड किया गया है। इन लिंक पर ऐसे प्रश्न पत्र जारी किए गए हैं, जिन विषयों की परीक्षा अभी संचालित होनी है।

मसलन 10वीं के सोशल साइंस विषय का फर्जी प्रश्न पत्र 15 मार्च को अपलोड हुआ, जबकि इस विषय की परीक्षा 29 मार्च को है।
 इसी तरह से 12वीं के अर्थशास्त्र की परीक्षा 27 मार्च को है। इसके लिए फर्जी प्रश्न पत्र 16 मार्च को अपलोड हुआ है। परीक्षाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए बोर्ड ने कई कदम उठाए हैं। उसी कड़ी में फिर से पब्लिक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि अभिभावक व छात्र फर्जी खबरों पर ध्यान ना दें व परीक्षा के निष्पक्ष और सुचारु संचालन के लिए बोर्ड के साथ सहयोग करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें