फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीबीएसई छठी से बारहवीं के छात्रों के लिए कराएगा यंग इंडिया क्यूलिनरी चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्कूल, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर होगी प्रतियोगिता, विजेता टीमों को चंडीगढ़ में होने वाले फाइनल में मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों के छात्र पाक कला का हुनर दिखाएंगे। सीबीएसई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और स्किल इंडिया मिशन के तहत यंग इंडिया क्यूलिनरी चैंपियनशिप कराने जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य छठी से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों में पाक-कला, पोषण, खाद्य स्वच्छता, नवाचार, टीमवर्क और उद्यमिता जैसे कौशल विकसित करना है। साथ ही बच्चों को पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग में करियर के अवसरों से भी परिचित कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीबीएसई की प्रबंध समिति ने बीते साल कौशल शिक्षा समिति द्वारा इस संबंध में प्रस्तुत एजेंडा को मंजूरी प्रदान की थी। सीबीएसई मंजूरी के बाद यह प्रतियोगिता करा रही है। प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित होगी। छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए नॉन-फायर कुकिंग तथा नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए फायर कुकिंग की श्रेणी निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता तीन चरणों स्कूल, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर होगी। स्कूल स्तर पर प्रत्येक श्रेणी के दो विजेता छात्र टीम बनाकर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। क्षेत्रीय प्रतियोगिताएं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में आयोजित होंगी जबकि राष्ट्रीय फाइनल चंडीगढ़ में प्रस्तावित है। छठी से आठवीं तक के प्रतिभागियों को बिना आग के सलाद, सैंडविच या कैनापे तैयार करने होंगे, जबकि कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों को भारतीय, एशियाई या मॉडर्न वेस्टर्न शैली का शाकाहारी व्यंजन बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें