फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कौशल शिक्षा के नए मॉडल समझेंगे सीबीएसई स्कूलों के प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के उच्च शिक्षण संस्थानों को करीब से जानने का मिलेगा मौका
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के स्कूलों के प्राचार्यों को कौशल आधारित शिक्षा की नई पद्धतियों और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्थाओं से रूबरू कराएगा। इसके लिए एक्सपोजर विजिट की नई शृंखला का नवंबर ओर दिसंबर में आयोजन किया जाएगा। स्कूलों के प्राचार्य देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों और संगठनों का दौरा करेंगे। इस संबंध में सीबीएसई ने अधिसूचना जारी की है।

सीबीएसई के स्किल एजुकेशन विभाग की ओर से आयोजित एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य प्राचार्यों को उच्च शिक्षण संस्थानों में अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणालियों, नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों और उद्योग से जुड़ी सीखने की व्यवस्थाओं की जानकारी देना है। इसके जरिये प्राचार्य कौशल शिक्षा के क्षेत्र में उभरते रुझानों को भी समझ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के अनुसार इन यात्राओं से प्राचार्यों को यह समझने में मदद मिलेगी कि स्कूलों में कौशल शिक्षा को अधिक प्रभावी तरीके से कैसे लागू किया जा सकता है। सीबीएसई का मानना है कि उच्च शिक्षण संस्थानों और संगठनों की कार्यप्रणाली को करीब से देखने से स्कूलों के प्राचार्य अपने संस्थानों में कौशल आधारित शिक्षा को मजबूत करने के लिए बेहतर रणनीति तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें