सीबीएसई द्वारा 12वीं कक्षा की डेटशीट में बदलाव किया गया है। बोर्ड ने आगामी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए शुक्रवार को एक रिवाइस्ट डेट शीट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की है। नई डेट शीट देखने के लिए आप सीबीएसई की वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
सीबीएसई ने करीब 7 एग्जाम की तारीखों में बदलाव किया है। बदले गए शेड्यूल के मुताबिक, 2 अप्रैल 2019 को इंफॉर्मेटिव प्रैक्टिस (065) और कंप्यूटर साइंस (083) की परीक्षा होगी। पहले ये परीक्षा 28 मार्च 2019 को होनाी थी।
जबकि 4 अप्रैल 2019 को फिलॉस्फी (040), एंटरप्रेन्यॉरशिप (066), ह्यूमन राइट्स एंड जेंडर स्टडिज (075), थिएटर स्टडिज (078) व लाइब्रेरी एंड इंफो साइंस (079) का एग्जाम होगा। पहले यह परीक्षा 2 अप्रैल 2019 को होनी थी।
इनके अलावा बाकी बचे एग्जाम के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे के टाइम शेड्यूल के दौरान आयोजित की जाएगी।
सीबीएसई की वेबसाइट पर इस लिंक के माध्यम से देखे नई डेटशीट:
http://cbse.nic.in/newsite/index.html