फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2020: दिल्ली में 94.39 प्रतिशत बच्चे पास, इस बार नहीं जारी की गई मेरिट लिस्ट

Mon, 13 Jul 2020 01:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा - फोटो : social media
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपने ट्विटर से जानकारी दी है कि सीबीएसई के 12वीं के नतीजे घोषित हो चुके हैं। विद्यार्थी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार 88.78 प्रतिशत बच्चे 12वीं उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार त्रिवेंद्रम जोन ने 97.67 प्रतिशत रिजल्ट  के साथ टॉप किया है। कोरोना महामारी के चलते सभी परीक्षाएं न हो पाने के कारण इस बार सीबीएसई ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है।

विज्ञापन


बेंगलुरु टॉप करने के मामले में दूसरे स्थान पर है, यहां 97.05 प्रतिशत रिजल्ट आए हैं। वहीं बात अगर दिल्ली की करें तो यहां ओवरऑल रिजल्ट 94.39 प्रतिशत रहा है।

वहीं देशभर में लड़कियों का पास प्रतिशत 92.15 है और लड़कों का पास प्रतिशत 86.19 है। कुल 87651 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है।

400 बच्चों के परिणाम जारी नहीं हुए हैं
सीबीएसई ने 400 बच्चों के परिणाम जारी नहीं किए हैं क्योंकि तय नियम के अनुसार उनके नंबरों की गणना नहीं की जा सकी है। इनका परिणाम बाद में घोषित होंगे।

यहां देखें रिजल्टhttp://cbseresults.nic.in
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें