फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE पेपर लीक: क्राइम ब्रांच की टीम को बड़ी कामयाबी, एक महिला और गिरफ्तार

Fri, 13 Apr 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
joint cp alok kumar - फोटो : ani
विज्ञापन

CBSE के 10वीं के गणित के पेपर लीक मामले में क्राइम ब्रांच की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं के पेपर लीक मामले को सुलझाने का दावा किया। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


कक्षा 10 गणित और कक्षा 12 के अर्थशास्त्र के पेपर 26 मार्च और 28 मार्च को आयोजित किए गए थे, पेपर सोशल मीडिया पर लीक हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में देशव्यापी जांच शुरू की थी और सीबीएसई के अधिकारियों की भूमिका भी जांच की गई थी।
सीबीएसई पेपर लीक मामले की जांच कर रहे ज्वाइंट सीपी क्राइम आलोक कुमार ने बताया है कि राकेश कुमार जिसे 12वीं के अर्थशास्त्र के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया था, वही 10वीं के पेपर लीक मामले में भी मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

गणित की परीक्षा दोबारा कराने संबंधी याचिका को खंडपीठ के समक्ष भेजा

कोर्ट
हाईकोर्ट की सिंगल जज ने सीबीएसई द्वारा दसवीं की गणित की परीक्षा दोबारा न कराये जाने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका को कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए भेज दिया है। उनके समक्ष सीबीएसई पेपर लीक मामले में पहले से एक याचिका विचाराधीन है।

जस्टिस रेखा पल्ली के समक्ष इस याचिका पर संक्षिप्त सुनवाई हुई। इस दौरान पीठ को बताया गया कि पेपर लीक मामले में कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति एक अन्य याचिका पर सुनवाई कर रही है। इसलिये इस याचिका को उनके समक्ष भेज दिया जाए। इसके बाद जस्टिस पल्ली ने याचिका को 16 अप्रैल को सुनवाई के लिए सूची बद्घ कर दिया।

पेपर लीक मामला सामने आने के बाद गणित का पेपर दोबारा न करवाने के फैसले को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती देते हुए कहा गया है कि अर्थशास्त्र व गणित का पेपर लीक हुआ था।

सीबीएसई अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा करवा रही है, लेकिन गणित की परीक्षा दोबारा नहीं करवा रही है। सीबीएसई को दसवीं कक्षा की परीक्षा भी दोबारा कराने का निर्देश दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें