सीबीएसई ने कहा है कि 30 मार्च से सोशल मीडिया पर सीबीएसई के नाम पर एक पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें दसवीं कक्षा की गणित की परीक्षा 30 अप्रैल को कराने की बात की जा रही है। बोर्ड ने इस पत्र को झूठा करार दिया है।
बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि ऐसी फर्जी सूचनाओं पर यकीन न करें। बोर्ड की ओर से अभी तक दसवीं की गणित की परीक्षा कराए जाने को लेकर कोई तिथि तय नहीं की गई है। तिथि तय होने पर बोर्ड की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की जाएगी। 28 मार्च को गणित का पर्चा लीक होने की आशंका के चलते परीक्षा सम्पन्न हो जाने के बाद गणित की परीक्षा जरूरत पड़ने पर दोबारा कराने की घोषणा की गई थी।