-प्रैक्टिकल परीक्षा के परीक्षकों को होगा इस सिस्टम से होगा भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस साल की प्रैक्टिकल परीक्षाओं से जुड़े भुगतान को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम शुरू किया है। इसके तहत स्कूलों, पर्यवेक्षकों और बाहरी परीक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया जाएगा। बोर्ड ने पारिश्रमिक, यात्रा भत्ता और अन्य खर्चों की दरों में भी संशोधन किया है, जो इस वर्ष ही लागू होंगे।
31 मार्च तक जानकारी पोर्टल पर करना है फ्रीज
सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे 31 मार्च तक पोर्टल पर आवश्यक जानकारी दर्ज कर उसे फ्रीज करें, जिससे कि समय पर भुगतान हो सके। किसी कारण से भुगतान में समस्या आने पर एक से 15 अप्रैल के बीच डाटा को दोबारा फ्रीज करने का भी विकल्प दिया गया है। भुगतान जारी करने की प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू होगी, जबकि 6 अप्रैल से दूसरे चरण की भुगतान प्रक्रिया चलेगी। सभी भुगतान 16 अप्रैल तक पूर्ण कर दिए जाएंगे।