फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नारी टॉक्स 2.0 में गूंजी सशक्तिकरण की आवाज, छात्राओं ने दिखाया नेतृत्व कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
-एबीवीपी की लॉ सेंटर इकाई ने नारी टॉक्स के तहत भाषण प्रतियोगिता का किया आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की लॉ सेंटर इकाई की ओर से बुधवार को नारी टॉक्स 2.0 के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। उद्देश्य महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर छात्रों को अपनी अभिव्यक्ति रखने का मंच प्रदान करना और समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त रूप में प्रस्तुत करना था। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला समानता, नेतृत्व व अधिकारों जैसे विषयों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में न केवल जागरूकता को बढ़ावा दिया, बल्कि विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक संवाद को भी प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर शैक्षणिक, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्वनी शर्मा ने कहा कि भारतीय इतिहास प्रेरणादायक महिलाओं के उदाहरणों से भरा है, जो आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में युवाओं को प्रेरित करती हैं। एबीवीपी लॉ सेंटर इकाई अध्यक्ष मानसी कुमारी ने कहा कि नारी टॉक्स 2.0 महिलाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें