फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीबीएसई का स्कूलों को निर्देश, छात्रों के दस्तावेजों में सही जानकारी देना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई का स्कूलों को निर्देश, छात्रों के दस्तावेजों में सही जानकारी देना जरूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं। ये निर्देश 10वीं और 12वीं के छात्रों के दस्तावेज में सही जानकारी रखने से संबंधित हैं। बोर्ड ने अंक पत्र, पासिंग सर्टिफिकेट, नाम, जन्मतिथि और माता-पिता के नाम जैसी जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने को कहा है।
सीबीएसई के अनुसार, प्रवेश से लेकर रजिस्ट्रेशन और एडमिट कार्ड तक कई स्तरों पर जानकारी की जांच की जाती है। अभिभावकों से भी जानकारी की पुष्टि ली जाती है। इसके बावजूद, परिणाम आने के बाद बड़ी संख्या में सुधार के आवेदन आते हैं। इन आवेदनों में अक्सर जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं होते। कई बार उनमें कटिंग होती है, जिससे जांच में देरी होती है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अधूरे दस्तावेज वाले आवेदन खारिज किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के विवरण में सुधार के लिए स्कूलों को सभी जरूरी और प्रमाणित दस्तावेज संलग्न करने होंगे। इसमें छात्र के पुराने स्कूलों के रिकॉर्ड भी शामिल होने चाहिए। सीबीएसई ने स्कूलों के माध्यम से ही आवेदन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें