फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE की साख को बट्टा लगा रहा WhatsApp

Sun, 16 Mar 2014 09:13 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा के कुछ प्रश्न-पत्रों के लीक होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जिस पर अंकुश लगवाने की मांग 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों ने हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस (एचपीएससी) से की है। पदाधिकारियों ने लीक हुए प्रश्न-पत्रों को दोबारा से आयोजित करवाने का आश्वासन देकर परीक्षार्थियों को वापस भेज दिया।

लेकिन परीक्षार्थियों की इस शिकायत को सीबीएसई के एग्जाम कंट्रोलर ने गंभीरता से लेने से साफ इनकार कर दिया है। जिसके बाद एचपीएससी के पदाधिकारियों ने सीबीएसई चेयरमैन विनीत जोशी के पास साक्ष्यों को भेजने की बात कह दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: निजी स्कूलों ने गरीब बच्चों को पढ़ाने से किया इंकार

परीक्षार्थियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शनिवार को 12वीं कक्षा के बायोलॉजी का प्रश्न-पत्र आयोजित कराया गया। लेकिन यह प्रश्न-पत्र लीक होकर शुक्रवार को ही उनके मोबाइल पर वाट्सअप के माध्यम से आ गया था।

ठीक इसी प्रकार से 5 मार्च को आयोजित होने वाली भौतिक विज्ञान और 11 मार्च को होने वाले रसायन विज्ञान का प्रश्न-पत्र भी परीक्षा से एक दिन पहले मोबाइल फोन पर वाट्सअप के माध्यम से आ गया था। जब परिक्षार्थियों के सामने प्रश्न-पत्र आया तो वह हक्का बक्का रह गए। क्योंकि प्रश्न-पत्र एक दिन पहले जो मिल गया था।

इस परीक्षार्थी का कहना है कि प्रश्न-पत्र लीक कराने वाले गिरोह ने तीन सेट लीक किए। ऐसे में अगर इसी प्रकार से प्रश्न-पत्र लीक हुए तो पढ़ाई करने वाले परीक्षार्थियों का भविष्य ही खराब हो जाएगा। विज्ञान विषय के तीन प्रश्न-पत्र लीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: मजाक-मजाक में डॉक्टर बना टॉपर

एचपीएससी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस गोसाईं ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सीबीएसई के एग्जाम कंट्रोलर से बात की गई। लेकिन उन्होंने इसे पूरी तरह से गलत बताया है। जबकि परीक्षार्थियों की ओर से सौंपे गए साक्ष्य सीबीएसई की साख को बट्टा लगा रहे हैं।

ऐसे में मामले की जांच तो होनी ही चाहिए। क्योंकि मामला परीक्षार्थियों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। ऐसे में सारे साक्ष्यों को सीबीएसई चेयरमैन विनीत जोशी के पास भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


सीबीएसई के जिला कोर्डिनेटर सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि परीक्षार्थियों द्वारा की गई शिकायत की जानकारी उन्हें प्राप्त हो गई है। इस मामले पर बोर्ड अधिकारियों से बात की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें