फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेंस 2026 के लिए 11वीं का पंजीकरण नंबर उपलब्ध कराएं स्कूल : सीबीएसई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजीकरण नहीं मिलने की छात्रों की शिकायत पर बोर्ड ने स्कूलों को दिया आदेश
विज्ञापन


एनटीए को जेईई मेंस आवेदन के लिए 11वीं के पंजीकरण की जरूरत होगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों को आदेश दिया है कि वह जेईई मेंस 2026 के आवेदन के लिए छात्रों को 11वीं का पंजीकरण नंबर उपलब्ध कराएं। छात्रों व अभिभावकों ने पंजीकरण नंबर नहीं मिलने की शिकायत बोर्ड से की है। सीबीएसई ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्कूलों को आदेश दिया है कि वे सभी योग्य छात्रों को पंजीकरण नंबर उपलब्ध कराएं। एनटीए को जेईई मेंस आवेदन के लिए 11वीं के पंजीकरण की जरूरत होगी।
विज्ञापन


बोर्ड पहले ही कह चुका है कि जेईई मेंस 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्रों को 11वीं का पंजीकरण नंबर देना है। ऐसे में स्कूल बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पालन करें। बोर्ड को छात्रों व अभिभावकों से शिकायत मिली है कि बोर्ड के निर्देश के बाद भी छात्रों को स्कूल से 11वीं का पंजीकरण नंबर नहीं मिला है। समय पर यदि छात्रों को नंबर उपलब्ध हो जाता है तो वे आवेदन करने से वंचित नहीं रहेंगे। पंजीकरण नंबर नहीं मिलने से छात्रों के आवेदन में देरी और बाधा भी आ सकती है। यह पंजीकरण नंबर जेईई मेंस 2026 में शामिल होने वाले बारहवीं के छात्रों के लिए जरूरी है। इस कारण से स्कूल से इस नंबर का मिलना जरूरी है। ऐसे में बोर्ड ने अपने संबंधित सभी स्कूलों को दुबारा दोहराया है कि स्कूल को जेईई परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले छात्रों को कक्षा 11वीं का पंजीकरण नंबर अनिवार्य रूप से प्रदान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें