सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की रक्षा गोपाल ने परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया है। रक्षा ने 99.6 फीसदी स्कोर किया। उन्हें 500 में कुल 498 नंबर मिले। (सभी फोटो: राजन राय, नोएडा)
विज्ञापन
2 of 10
रक्षा गोपाल को मिठाई खिलाती उनकी टीचर।
- फोटो : अमर उजाला
अपनी सफलता से खुश सीबीएसई टॉपर रक्षा ने बताया कि उन्हें अच्छे रिजल्ट की उम्मीद थी, लेकिन टॉप करेंगी ऐसा सोचा नहीं था।
विज्ञापन
3 of 10
CBSE topper Raksha Gopal
रक्षा आगे चलकर पॉलिटिकल साइंस से एमए करना चाहती हैं।
4 of 10
RAKSHA GOPAL
परीक्षा को लेकर अपनी तैयारी के बारे में रक्षा ने बताया कि ऐसी कोई खास तैयारी नहीं की थी। तय किया था कि परीक्षा में अच्छा करना है। बस मन लगाकर पढ़ाई की।
विज्ञापन
5 of 10
RAKSHA GOPAL
एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की टीचर्स ने भी रक्षा को उनकी सफलता पर बधाई दी है।
विज्ञापन
6 of 10
RAKSHA GOPAL
रक्षा की मां ने बताया कि बेटी शुरू से ही काफी मेहनती रही है। उसे कभी पढ़ने के लिए बोलना नहीं पड़ा। वो आगे जो करना चाहती है, परिवार पूरा साथ देगा।
विज्ञापन
7 of 10
raksha gopal
रक्षा गोपाल को अंग्रेजी, पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में 100 प्रतिशत अंक मिले हैं, जबकि इतिहास और साइकोलॉजी में 99 प्रतिशत अंक मिले। इन्हें सभी सब्जेक्ट में ए1 ग्रेड मिला है।
8 of 10
RAKSHA GOPAL
अपनी सफलता का राज के बारे में रक्षा ने बताया कि वह परीक्षा से कुछ महीने पहले टेस्ट पेपर हल करना शुरू कर दी थीं। इससे उन्हें तय समय में प्रश्नों को सटीक तरीके से हल करने की प्रैक्टिस हो गई थी।
9 of 10
RAKSHA GOPAL
- फोटो : सोशल मीडिया
कई टेस्ट पेपर हल करने के चलते बोर्ड परीक्षा में उन्हें किसी भी तरह का तनाव अनुभव नहीं हुआ और आसानी से सारी प्रश्वनों के जवाब लिख पाईं।
रक्षा गोपाल ने बताया कि उन्हें पॉलिटिकल साइंस पढ़ने में काफी पसंद है। वह ग्रेजुएशन में पॉलिटिकल साइंस में ऑनर्स करेंगी। इसके बाद वह यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करेंगी।