फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं : गणित के पेपर में विद्यार्थियों को अच्छे अंक मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतर छात्रों ने बताया आसान, कुछ को त्रिकोणमिति में आई कठिनाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। मंगलवार को बच्चों ने पहले दिन गणित की परीक्षा दी। इनमें मानक और बुनियादी गणित के पेपर शामिल थे। बोर्ड का पहले पेपर देने के कारण बच्चों के चेहरे पर तनाव और चिंता भी नजर आ रही थीं। हालांकि, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए उनके अभिभावक भी साथ पहुंचे हुए थे।
परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर निकले अधिकतर छात्रों ने पेपर को आसान बताया और अच्छे अंक मिलने की उम्मीद की। हालांकि, कई छात्रों को पेपर मुश्किल लगा। उन्हें विशेष रूप से त्रिकोणमिति में कठिनाई आई। केंद्रीय विद्यालय गोल मार्केट परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्रों ने बताया कि गणित का पेपर सामान्य से मुश्किल स्तर का था। कई सवाल ऐसे थे, जिनमें उनके दिमाग घूम गए। कुछ बच्चों ने इस बार गणित के पेपर में 70 से अधिक अंक आने की उम्मीद भी जताई हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों के अनुसार, पेपर औसत था। कमजोर छात्र भी ठीकठाक अंक ला सकता है। सारे सवाल लगभग एनसीईआरटी की किताबों से आए हैं। फॉर्मूला और थोड़ी-सी सूझबूझ के बाद पेपर को आसानी से हल किया जा सकता है। शिक्षकों ने इस बार के गणित के पेपर में अधिक विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने की उम्मीद जताई है। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों ने बताया कि वे बच्चों की पढ़ाई में उनका सहयोग कर रहे हैं। वह बच्चों के साथ उनकी हिम्मत बनकर खड़े हैं, ताकि बच्चे परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करें।
विज्ञापन

-
सैंपल पेपर और प्री-बोर्ड के जैसा था प्रश्नपत्र
छात्रों ने बताया कि ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी की किताब से ही आए थे। कुछ सवाल इनमें सैंपल पेपर और प्री बोर्ड के जैसा ही था। कुछ प्रश्नों को बहुत ही आसानी से हल कर दिया, तो कुछ प्रश्नों में ज्यादा दिमाग लगाना पड़ा। कुछ सवाल एनसीईआरटी के उदाहरण में बताए पैटर्न जैसा भी था। कई सवालों के उत्तर फॉर्मूले की मदद से एक दो लाइन में ही लिख दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें