देशभर में इस बार दसवीं बोर्ड के नतीजों में कुल 1,50,198 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। यह संख्या परीक्षा में बैठे कुल छात्रों की संख्या का 8.02 फीसदी है। बीते साल 1,38,705 छात्रों की कंपार्टमेंट आई थी।
देशभर में दिल्ली ईस्ट में सबसे अधिक 25,223 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। बीते साल भी दिल्ली से ही सबसे अधिक छात्रों की कंपार्टमेंट आई थी। दूसरा नंबर पटना का है, यहां 19,508 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है।
तीसरे नंबर पर 18, 592 छात्रों के साथ प्रयागराज कंपार्टमेंट के मामले में तीसरे स्थान पर है। वहीं 16,680 छात्रों के साथ दिल्ली वेस्ट का चौथा स्थान है। पांचवे स्थान पर नोएडा में 15, 677 छात्र कंपार्टमेंट की परीक्षा देंगे। सबसे कम 503 छात्र त्रिवेंद्रम से हैं।
अन्य रीजन में कंपार्टमेंट
गुहावटी 9605
चंडीगढ़ 9601
पंचकुला 7872
देहरादून 7617
भुवनेश्वर 6325
भोपाल 6177
अजमेर 3307
पुणे 1439
चैन्नई 1215
बैंगलुरु 953