फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा के पास मिली CBI कर्मचारी की लाश

Wed, 06 Aug 2014 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के डीएनडी टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह सीबीआई के पूर्व कर्मी का शव मिला है। उसके माथे पर चोट का निशान है। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ प्रथम शिवराम यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह थाना सेक्टर-20 पुलिस को डीएनडी टोल प्लाजा के पास एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव पर चोट के निशान हैं। शव की पहचान मूलरूप से सूरजपुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी भनौता निवासी विनोद वर्मा (45) के रूप में हुई।

परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। विनोद वर्मा सीबीआई में रिकॉर्ड कीपर थे। रिश्तेदार प्रकाश नागर के अनुसार करीब चार साल पहले विनोद की नौकरी चली गई थी। इस दौरान वह मानसिक रूप से परेशान भी था। चार दिन पहले विनोद घर से बिना बताए चला गया था।
विज्ञापन


रास्ते में किसी से झगड़ा होने पर गाजियाबाद के विजय नगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हालांकि, जब तक परिजन पहुंचते तब तक पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। मंगलवार को उसका शव डीएनडी किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने इस मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की है।

बच्चों की फीस नहीं जमा कर पा रहा था
विनोद के रिश्तेदार प्रकाश ने बताया कि विनोद बच्चों की फीस नहीं जमा कर पा रहा था और इस वजह से वह और ज्यादा परेशान रहने लगा। इसके बाद से वह घर से निकल गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें