दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। नई मुसीबत है सत्येंद्र जैन का सीबीआई मामला, जिसका जिन्न एमसीडी चुनाव से ठीक पहले फिर निकल आया है।
बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का एक केस चल रह है जिसमें सीबीआई ने प्राथमिक जांच दर्ज कर ली है। गौरतलब है कि जैन पर हवाला कारोबारियों के साथ सीधे संपर्क का भी आरोप था।