मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मेनन और न्यायमूर्ति वी के राव की पीठ ने शिकायतकर्ता महिला की याचिका सीबीआई को हस्तांतरित करने की अनुमति दी थी और कहा था दिल्ली पुलिस जिस तरह मामले की जांच कर रही है उसने ‘जांच को सवालों के घेरे में’ ला दिया है।
केंद्रीय सतर्कता आयोग की अनुशंसा पर सरकार द्वारा सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना से सभी अधिकार वापस ले लेने के मध्यरात्रि के ड्रामे के बाद संभवत: एजेंसी ने यह पहला मामला दर्ज किया है।