फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर पहुंची CBI, सात माह में दूसरी बार पूछताछ

Fri, 28 Apr 2023 05:06 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, नई दिल्ली

सार

सुबह करीब 11.45 बजे दिल्ली के सोम विहार इलाके में स्थित पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर पर टीम पहुंची थी और करीब 4.45 बजे पूछताछ करके लौट गई। 
विज्ञापन
सत्यपाल मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई की एक टीम शुक्रवार को कथित बीमा घोटाले की जांच के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक टीम उनके दावों पर उनसे स्पष्टीकरण लेने पहुंची थी।   

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 11.45 बजे दिल्ली के सोम विहार इलाके में स्थित पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर पर टीम पहुंची। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई कथित बीमा घोटाले की जांच के सिलसिले में उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मलिक अब तक मामले में आरोपी या संदिग्ध नहीं हैं। सात महीने में यह दूसरी बार है जब विभिन्न राज्यों के राज्यपाल रह चुके मलिक से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पूछताछ की। सीबीआई की टीम करीब 4.45 बजे उनके आवास से लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें