ग्रेनो वेस्ट में बिल्डरों को आवंटित भूखंडों के घोटाले की जांच कराने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एके सिंह को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे आप यूथ बिग के राहुल सैफी ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र के तहत ग्रेनो वेस्ट में अरबों रुपयों के बिल्डरों को जमीन आवंटन में घोटाले व बिल्डिंग बाइलॉज में मनमाफिक संशोधन करने के मामले की जांच सीबीआई से कराने, लाखों निवेशकों को अविलंब फ्लैट दिलाने की मांग की गई थी, जिसको पूरा नहीं किया गया है।