पुलिस उपाधीक्षक एजाज अहमद नाइको, सब इंस्पेक्टर रियाज अहमद, जहांगीर अहमद, इम्तियाज अहमद, मो. यूनुस व शाकिर अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर दो साल पहले सिपाही खुर्शीद अहमद चोहन को कस्टडी में लगातार छह दिनों तक क्रूर शारीरिक यातनाएं देने का आरोप है।
सीबीआई ने एक पुलिस कांस्टेबल को हिरासत में क्रूर यातनाएं देने के मामले में जम्मू-कश्मीर के डीएसपी समेत छह पुलिस अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल में सीबीआई को मामले की जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक एजाज अहमद नाइको, सब इंस्पेक्टर रियाज अहमद, जहांगीर अहमद, इम्तियाज अहमद, मो. यूनुस व शाकिर अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर दो साल पहले सिपाही खुर्शीद अहमद चोहन को कस्टडी में लगातार छह दिनों तक क्रूर शारीरिक यातनाएं देने का आरोप है। डीएसपी नाइको और अन्य पुलिस अफसर तब संयुक्त पूछताछ केंद्र (जेआईसी) में तैनात थे।
खुर्शीद की पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, 17 फरवरी, 2023 को खुर्शीद को बारामूला से कुपवाड़ा बुलाया गया था, जहां उसे नारकोटिक्स केस की जांच के बहाने एसएसपी के सामने पेश होने के लिए कहा गया। वहां पहुंचने पर उसे जेआईसी को सौंप दिया गया, जहां नाइको और दूसरे पुलिस अफसरों ने खुर्शीद को छह दिनों तक लोहे की छड़ और डंडों से यातनाएं दीं।