फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के सरकारी आवास पर सीबीआई का छापा, केजरीवाल बोले- पीएम क्या चाहते हैं?

Wed, 30 May 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन एक बार फिर से मुश्किल में फंस गए हैं। सीबीआई की टीम ने मंत्री सत्येंद्र जैन के घर पर छापा मारा है। सीबीआई की इस कार्रवाई की जानकारी खुद सत्येंद्र जैन ने ट्वीट करके दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीबीआई ने इस मामले में सत्येंद्र जैन के साथ-साथ तत्कालीन पीडब्ल्यूडी इंजीनियर इन चीफ एसके श्रीवास्तव और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ताकि वह पीडब्ल्यूडी की क्रिएटिव टीम की भर्ती में हुई अनियमितताओं की जांच कर सकें।



सत्येंद्र जैन ने ट्वीट में लिखा है कि पीडब्ल्यूडी की क्रिएटिव टीम की भर्ती को लेकर मेरे घर पर सीबीआई ने रेड मारी है। विभाग में क्रिएटिव लोगों को नियुक्त करने पर सीबीआई ने मेरे घर पर यह कार्रवाई की है।  दरअसल दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर पर बुधवार(30 मई) की सुबह सीबीआई की टीम ने छापा मारा। सीबीआई की टीम ने दिल्ली की अलग-अलग योजनाओं के लिए भर्ती की गई क्रिएटिव डिजाइनर की टीम को लेकर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सीबीआई की कार्रवाई पर एक बार फिर से राजनीति का माहौल गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी कार्रवाई से तिलमिला गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। इसके साथ ही अन्य नेताओं ने भी जैन के बचाव में मोर्चा खोल लिया है। आप नेता एक के बाद एक ट्वीट कर जैन का समर्थन कर रहे हैं।

पीएम मोदी की आलोचना से लंबे समय से बचते आ रहे केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन के घर पर पड़े छापे के बाद एक बार फिर से प्रधानमंत्री को अपने ट्वीट के जरिए घेरा है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, 'पीएम मोदी क्या चाहते हैं?'
 
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने भी मामले पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि सुबह-सुबह सत्येंद्र जैन के घर सीबीआई की रेड चल रही है। आरोप है कि उन्होंने स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक आदि के डिजाइन के लिए 'क्रिएटिव डिजायनर टीम' की सेवाएं लीं थीं।
वहीं आतिषी मारलेना ने भी सीबीआई की इस रेड को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा-
 घटनाक्रम का सिलसिलाः
1-सीबीआई ने कल सत्येंद्र जैन के खिलाफ एक केस बंद किया।
2- सत्येंद्र जैन ने प्राइवेट अस्पतालों के नियमन और उनके बिल पर सीमा निर्धारण करने का ऐलान किया।
3- इसके बाद तुरंत सीबीआई ने सत्येंद्र जैन के निवास पर छापा मारा।
क्या एक के बाद एक हुए ये सारे काम आपसे कुछ कहते नहीं?!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें