फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनपेड़ मामलाः सीबीआई टीम ने जितेंद्र से की पूछताछ

Tue, 05 Apr 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सीबीअाई रेड
विज्ञापन
सुनपेड़ मामले में सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम एक बार फिर पूछताछ के लिए गांव पहुंची। इस दौरान शिकायतकर्ता जितेंद्र व उसके परिवार से करीब तीन घंटे पूछताछ की।
विज्ञापन


टीम के अधिकारियों ने जितेंद्र से सवाल-जवाब किए। इसके अलावा गांव में पहुंची टीम ने भी जितेंद्र के घर के आसपास रहने वाले लोगों से भी घटना के बारे में पूछताछ की।

बता दें, सीबीआई लगातार जितेंद्र व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि सीबीआई ने जितेंद्र से कुछ क्रॉस सवाल भी किए। गौरतलब है कि, सुनपेड निवासी जितेंद्र 19-20 अक्तूबर की मध्यरात्रि अपनी पत्नी रेखा, बेटे वैभव, बेटी दिव्या के साथ अपने कमरे में सोया था।
विज्ञापन


आरोप है रात को करीब 2:30 बजे कुछ हमलावर घर में घुसे और खिड़की से पेट्रोल फेंककर आग लगा दी। आगजनी में जितेंद्र की पत्नी रेखा 20 प्रतिशत झुलस गई थी, जो उपचाराधीन है। जबकि बेटे और बेटी की मौत हो गई थी।

पुलिस ने जितेंद्र के बयान पर पड़ोस में रहने वाले ऐदल, जगत, जोगिंद्र, नौनिहाल, आकाश, अमन, संजय, करतार, बलवंत, धर्म और एक नाबालिग युवक के खिलाफ आगजनी, हत्या, एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। सीबीआई अदालत ने आरोपी पक्ष के 11 लोगों को जमानत दे चुकी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें