फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! आप जहरीली हल्दी तो नहीं खा रहे

Fri, 27 Feb 2015 12:59 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य विभाग की रिपोर्ट में वेस्ट यूपी में सबसे ज्यादा मिलावट गाजियाबाद में मिली है। जनवरी में अभियान चलाकर गाजियाबाद से भरे गए 45 सैंपल में से 21 फेल हुए हैं और 11 के अंदर जहरीला केमिकल (कलर) पाया गया है।
विज्ञापन


कमिश्नर बदल चटर्जी ने बताया कि रमतेराम रोड स्थित मोहन मसाला फर्म से भरे गए सभी सैंपल में जहरीला कलर पाया गया है, जबकि मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर में जहरीले रंग के साथ चावल की भूसी और बारीक पिसा हुआ चावल भी मिला है।

उनका कहना है कि छापामारी के दौरान ही टीम को फर्म के पास से 28 क्विंटल चावल की भूसी और 21 क्विंटल पीसी हुई चावल की किनकी प्राप्त हुई थी, जिसके चलते मिलावट का शक उसी समय हो गया था, लेकिन पुख्ता करने के लिए लैब टेस्टिंग कराना जरूरी था।
विज्ञापन


फूड सेफ्टी अफसर केके यादव ने बताया कि सैंपल लेने के दौरान टीमों को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा था। बाजार बंद कर दिए गए और टीमों का घेराव किया गया।

इन लोगों के सैंपल हुए फेल
राधिका इंडस्ट्रीज, जीटी रोड - लाला मिर्च और शाही गर्म मसाले के साथ पैकेजिंग में भारी अनियमितता
अजंता ग्राइड्स, रमतेराम रोड - मिर्च पाउडर, साबुत हल्दी में कलर
मोहन मसाला, रमतेराम रोड - मिर्च पाउडर, पिसी मिर्च, हल्दी और धनिया में कलर, साबुत मिर्च, धनिया अधोमानक

गगन स्पाइस, जीटी रोड - हल्दी में कलर, सब्जी मसाला अधोमानक
क्रिस्टल फूड, इंडस्ट्रियल एरिया - सरसों का तेल और नमक (अधोमानक)
त्रिलोक फूड, कविनगर- नमकीन, अमचूर और सरसों तेल अधोमानक)

के पान प्राइवेट लिमिटेड, इंडस्ट्रियल एरिया - सुपारी, राजश्री पान मसाल (अधोमानक)
वाईपी स्पाइस, इंडस्ट्रियल एरिया- हल्दी में कलर और पिसी हल्दी, शाही पनीर मसाला (अधोमानक)
राघव ट्रेडिंग कंपनी, इंडस्ट्रियल एरिया-धनिया साबुत में कलर और पिसा धनिया, लाल मिर्च और चना मसाल अधोमानक

गोगिया ग्राइंडस इंडस्ट्रियल एरिया- अनार दाना में कलर और मिर्च पाउडर अधोमानक जबकि पैकेजिंग में भारी अनियमितता
ट्रोनिका सिटी, लोनी - मेजिक और मीठा मसाला अधोमानक

सरसों के तेल में पाम ऑयल
सरसों के तेल के सभी सैंपल फेल हो गए हैं। यहां से आयल की सप्लाई गाजियाबाद सहित वेस्ट यूपी में हो रही थी। इनमें पाम आयल और हल्का रंग पाया गया है।

खाद्य विभाग को आशंका है कि कलर मिलाने के बाद सरसों का तेल पतला हो जाता होगा, जिसको गाढ़ा बनाने के लिए पाम आयल मिलाया जा रहा हो।

खाद्य तेल हुए फेल नन्हे मल कैलाश चंद, बाबूराम राज कुमार, मेरठ तेल भंडार, पारस तेल भंडार, संजय गोयल तेल भंडार, अन्नपूर्णा तेल भंडार, साइवर ट्रेडिंग कंपनी, जगदीश प्रसाद एंड संस, कंसल ट्रेडर्स, अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी।
विज्ञापन


मिलावट हो सकती है जानलेवा
एसीडिटी होना और पेट में हल्के दर्द का अहसास होना
आंतों में सूजन और पेट में दुखन होना
कब्ज का बनना और जी मिचलाने जैसी शिकायत रहना
लीवर पर सूजन के साथ बेचैनी रहना
अल्सर और पेप्टीक अल्सर से आंतों में घाव होना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें